नशे के सौदागरों को समझाईस. प्रसाशन की दो टुक चेतावनी –सुधर जाओ वरना कुर्क होंगी सम्पप्ती

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नशे के सौदागरों पर शिकंजा, प्रशासन ने दी दो टूक चेतावनी- सुधर जाओ वरना कुर्क होगी संपत्ति

रामानुजनगर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन और पुलिस ने अब सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। नशे के सौदागरों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा गया है कि इस अवैध धंधे से तत्काल दूरी बना लें, अन्यथा पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रामानुजनगर में आयोजित विशेष बैठक के दौरान अधिकारियों ने चिंता जताई कि आज 12 से 25 वर्ष के युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिससे कई परिवार बिखर रहे हैं।

नशे की गिरफ्त में युवा, समाज के भविष्य पर संकट

अधिकारियों ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को बर्बाद नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार की खुशियां छीन लेता है। नशे की लत के कारण चोरी जैसी आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि, गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं और एचआईवी संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। कई लोगों की असमय मौत भी हो चुकी है।

कारोबार छोड़ें, अन्यथा होगी कठोर कार्रवाई

बैठक में एसडीएम सुनील अग्रवाल, एसडीओपी बर्नार्ड कुजूर, थाना प्रभारी रमेश पटेल, बीएमओ प्रियंका शर्मा और उपनिरीक्षक विराट वीसी ने नशे के कारोबार में लिप्त लोगों को समझाइश के साथ सख्त हिदायत दी। कहा गया कि इस अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।

मेडिकल स्टोर संचालकों को भी हिदायत

प्रशासन ने क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिया है कि बिना डॉक्टर की पर्ची के सिरिंज-नीडल की बिक्री न करें। सभी दुकानों के सामने इस संबंध में आदेश चस्पा करने को कहा गया है ताकि इंजेक्शन के दुरुपयोग पर रोक लग सके।

अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि नशे के कारोबार या सेवन से जुड़ी सूचना प्रशासन को दें और नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग करें, इस अवसर पर जनप्रतिनिधि शमशेर खान, राजेश मिंटू सहित वरिष्ठ ग्रामीण एवं पुलिस स्टाप मौजूद थे l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan