
–अंबिकापुर ब्यूरो
नावापाराकला मे दिव्यशक्ति की पूजा अर्चना व विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद कन्याओ को आज भोजन कराकर उनकी पूजा भी हुई,
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रेमनगर के नावापारा कला मे सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वधान मे दुर्गा पंडाल बज़ार पारा मे माँ दुर्गा की स्थापना कर लगातार नौ दिनों तक व्रत उपवास के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया,, जहाँ पर लगातार श्रद्धांलुओं की भीड़ आती रहे, हजारों ने मत्था टेक माँ भवानी का आशीर्वाद लिया,
विदित हो की प्रतिदिन सुबह शाम आरती भजन कृतन के साथ श्रद्धांलुओं ने अराधना करते हुए माँ शेरावाली से सुख समृद्धि की कामना किया गया,
वहीं आज नवमी की ख़ास अवसर पर कन्याओ की पूजा तथा उन्हें भोजन कराया गया,,
सार्वजनिक दुर्गा पूजा के अध्यक्ष सुमित दास ने बताया की दुर्गा नवरात्री बहुत ही धूमधाम से मनाया गया एवं सभी गांव के लोगों का सम्पूर्ण सहयोग मिलता रहा है,
जिससे ग्रामीण अंचलो मे भी माँ दुर्गा की अराधना मे क़ोई कमी नहीं हो पाई है, सभी समिति के पदाधिकारीयों मे उपाध्यक्ष पन्ना लाल साहू
,सचिव प्रमोद कुमार साहू ,कोषाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश साहू,अमित दास,, मंत्र शिविंद दास, पीला दास,सुरेश कुमार साहू ,सुमेश्वर रजवाड़े ,प्रभुनारायण ,परशु राम साहू,नंदलाला साह सहित नवयुवको की सराहनीय योगदान से सम्पन्न हुआ, शनिवार को माता रानी का विसर्जन किया जायेगा,
अध्यक्ष सुमित दास ने सम्पूर्ण भक्तो ग्रामीणों माता बहनों को विसर्जन मे शामिल होने आग्रह किया है l







