निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों व सुरक्षा बलों को मिलेगा निःशुल्क इलाज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

कोरिया  निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों से विभिन्न स्तर के अधिकारी, कर्मचारियों की सेवाएं निर्वाचन कार्य सम्पन्न करने के लिए लगाई गई है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने चुनाव कार्य में आदेशित अधिकारियों, कर्मचारियों, केन्द्रीय सुरक्षा बलों के कर्मियों के स्वास्थ्य सुविधा हेतु राज्य के समस्त शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा/इलाज प्रदान करने का आदेश जारी किया है।
जिले में शासकीय अस्पतालों में सुविधा उपलब्ध नहीं होने अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए निःशुल्क चिकित्सा/इलाज प्रदान करने हेतु श्री बालाजी अस्पताल, मोवा, रायपुर, श्री नारायणा अस्पताल, देवेन्द्र नगर, रायपुर, रामकृष्ण केयर अस्पताल, पचपेड़ी नाका, रायपुर के अलावा छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर केयर हॉस्पिटल, हैदराबाद व अपोलो अस्पताल, विशाखापट्टनम में इलाज की सुविधा होगी।
उपरोक्त चिकित्सालयों में आवश्यकता पड़ने पर निर्वाचन कार्य में शामिल शासकीय, अशासकीय अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षा बलों एवं स्टाफ के उपचार की सुविधा जिले के शासकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध न होने की स्थिति में जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य नोडल एजेंसी, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना एवं संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा इन चिकित्सालयों में रिफर किए जाएंगे।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया

सबसे ज्यादा पड़ गई