निवार्चन कार्य में ड्यूटी पर तैनात मतदाता डाक मतपत्र से करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

कोरिया  लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत निर्वाचन पदाधिकारी एवं कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी के रूप में ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने के लिए सुविधा मतदान केन्द्र बनाए गए है।
निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदान अधिकारी/कर्मचारी 29, 30 अप्रैल एवं 01 मई 2024 को प्रातः 09 बजे से सायकाल 05 बजे तक सुविधा केन्द्र सेंट जोसेफ अंग्रेजी माध्यम स्कूल रामपुर बैकुण्ठपुर में डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करेंगे। अनिवार्य सेवा, पुलिस बल, नगर सैनिक के मतदाता 02 से 04 मई को प्रातः 09 बजे से सांयकाल 05 बजे तक कार्यालय कलेक्ट्रेट में स्थापित सुविधा मतदान केन्द्र  में डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसी प्रकार सुरक्षा बल, मतदान कर्मचारी एवं अनिवार्य सेवा के मतदाता 04 से 06 मई प्रातः 09 बजे से सांयकाल 05 बजे तक शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर में स्थापित सुविधा मतदान केन्द्र में डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया