नेशनल लोक अदालत का आयोजन 21 सितम्बर को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर

जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 21 सितम्बर 2024 को किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक संपादन हेतु खंडपीठ की स्थापना की गई है।

जिसमें कलेक्टर, अपर कलेक्टर, नजूल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार संबंधित खण्डपीठ के पीठासीन अधिकारी होंगे तथा प्रभारी अधिकारी, राजस्व शाखा नोडल अधिकारी होंगे।

उपरोक्त राजस्व अधिकारी अपने क्षेत्रांतर्गत विधि द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 21 सितम्बर को राजस्व दाण्डिक, भू-अर्जन, आर.बी.सी. 6-4 व विविध प्रकरणों का निराकरण करेंगे तथा न्यायालय अवधि समाप्त होते ही निराकृत प्रकरणों की जानकारी ईमेल, व्हाट्सअप, फैक्स या विशेष वाहक के माध्यम से जिला कलेक्टर कार्यालय में भेजेंगे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan