नेशनल ह्यूमन राइट्स एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो का अंबिकापुर में बैठक हुआ संपन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

अंबिकापुर ।शहर में राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो की संभागीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुआ।संभाग महासचिव श्रीमती इंद्रासो देवी एवं संभाग जनसंपर्क अधिकारी संतोष विश्वकर्मा ने मानव अधिकारों की जरूरत तथा हमसे जुड़कर समस्याओं का निराकरण पाने के विषय पर चर्चा किया।इस दरम्यान राष्ट्रीय प्रभारी (शिकायत निवारण प्रकोष्ठ) छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष घासी भारद्वाज ने कहा की नेशनल ह्यूमन राइट्स एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के माध्यम से हम उन अंदरूनी इलाकों तक पहुंचाना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ के सभी इलाकों में हम करप्शन को खत्म करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारो को रोकना भी एक प्रमुख कार्य है।इसके लिए सभी जिलों में ब्यूरो कार्यकारणी टीम तैयार किया जाएगा ।कार्यक्रम के दरम्यान राष्ट्रीय प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष घासी भारद्वाज ने जिले में विस्तार हेतु भानु प्रकाश दीक्षित को बलरामपुर जिला प्रभारी, श्रीमती चंदा नेताम को बलरामपुर महिला प्रभारी, प्रभात भगत को जशपुर जिला प्रभारी, सियाराम तिर्की को अंबिकापुर जिला प्रभारी, गिरधारी सिंह चंदेल को अंबिकापुर जिला महासचिव, सातिस कंसारी को अंबिकापुर जिला सचिव और भागवत पैकरा को सूरजपुर जिला प्रभारी नियुक्त किया है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर