नौकरी लगाने के नाम से तीन लाख पचपन हजार की ठगी का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नौकरी लगाने के नाम पर 3.55 लाख की ठगी मामले में चौकी खड़गवां पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

सूरजपु र

नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख 55 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में सूरजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी ललित राम ग्राम खड़गवां माझापारा ने चौकी खडगवां में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसे नौकरी लगाने के नाम पर निलेश पाल व 2 अन्य लोगों के द्वारा फर्जी एसईसीएल अधिकारी बनकर एसईसीएल में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख 55 हजार रूपये लिए और नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी खड़गवां में अपराध क्रमांक 281/2026 धारा 318(4), 338, 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

 मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने आरोपियों की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। चौकी खड़गवां पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना एवं तकनीकी संसाधनों की मदद से दबिश देकर आरोपी निलेश पाल पिता स्व. पिन्टू पाल उम्र 38 वर्ष निवासी सरभोका, चौकी घाट के नीचे नागपुर, थाना पोड़ी, जिला एमसीबी को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर उक्त रकम फोन-पे एवं नगदी रकम लेकर धोखाधड़ी को अंजाम देना स्वीकार किया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी खड़गवां मनोज सिंह व उनकी टीम सक्रिय रही।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan