
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरोचीफ अंबिकापुर सरगुजा
आशिक खान
प्रदेश सचिव संगठन छत्तीसगढ़ के आह्वान पर दिनांक मंगलवार को जिले सूरजपुर के सूरजपुर, प्रेमनगर, भैयाथान, ओढ़गी, प्रातापपुर,रामानुजनगर,ब्लॉक इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष,समस्त सचिव,संघ के जिला अध्यक्ष
इंद्रपाल तिवारी के नेतृत्व में 1 सूत्रीय मांग 2 वर्ष परीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण की मांग को लेकर
शासन के विरोध में समस्त पंचायत सचिवों ने गर्म जोश में बाइक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट के सामने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा,
और कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक हमारा हड़ताल अनवरत जारी रहेगा,
पंचायत सचिव संघ शासन प्रशासन से अवगत कराना चाहते हैं पंचायत सचिव संघ 28 वर्षों से लगातार अपनी सेवाएं दे रही है किंतु
अभी तक शासन के द्वारा हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है जिससे हम पंचायत सचिवों में शासन के खिलाफ काफी आक्रोश है
सरकार हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें अन्यथा आगामी दिनों में शासन हमारे मांगों पर विचार नहीं करती है
तो प्रदेश पंचायत सचिव संगठन पंचायत सचिवों का हड़ताल उग्र करने पर विचार करेगी,
जिसमें सूरजपुर ब्लॉक के इकाई के सभी पंचायत सचिव बाइक रैली में शामिल रहे,,llà



