पदोन्नति से शिक्षकों में खुशी की लहर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज़

ब्यूरोचीफ अंबिकापुर सरगुजा

आशिक  खान 

 

 

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग सरगुजा के द्वारा शिक्षक से प्रधानपाठक (माध्यमिक शाला)तथा सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर पदोन्नति आदेश जारी किया गया ।उक्त पदोन्नति सूची में विकास खंड के   

 5 शिक्षक की पदोन्नति प्रधानपाठक पद पर तथा 73 सहायक शिक्षक की पदोन्नति शिक्षक के पद पर हुआ है।

पदोन्नति प्राप्त शिक्षक सर्व प्रथम कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी रामानुजनगर में अपनी उपस्थिति दिए।ततपश्चात सभी शिक्षकों को एक साथ पदांकित संस्था हेतु बी ई ओ पंडित भारद्वाज के द्वारा कार्यमुक्त किया गया।कार्यमुक्त करते समय सभी पदोन्नत शिक्षकों को बी ई ओ पंडित भारद्वाज के द्वारा शुभकामनाएं दिया गया तथा उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से पूर्ण करने के लिये कहा। पदोन्नति प्राप्त करने पर सभी शिक्षकों में उत्साह व खुशी है।इस अवसर पर कार्यालय के ए बी ई ओ मनोज साहू, लिपिक तुलसी राम तिवारी,जितेंद्र साहू,संतोष सिंह,धीरेंद्र उपाध्याय,श्रीमती शांता सिंह विभिन्न शिक्षक संगठन के पदाधिकारी पीताम्बर मरावी,यादवेंद्र दूबे की उपस्थिति रही।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan