सूरजपुर जिले के नव पदस्त पुलिस अधिक्षक योगेश कुमार पटेलने पदभार ग्रहण किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने संभाला पदभार

सूरजपुर। जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को जिला पुलिस कार्यालय सूरजपुर में विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की।

बैठक के दौरान सभी अधिकारियों ने अपना परिचय दिया तथा जिले में अपने-अपने कार्यक्षेत्र एवं दायित्वों से अवगत कराया।

 पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल 2018 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे पुलिस अधीक्षक जिला अम्बिकापुर, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही व जिला बालोद में अपनी सेवाएँ दी है। स्वागत एवं परिचयात्मक बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, सीएसपी बेनार्ड कुजूर, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, डीएसपी अजाक रीता नीलम कुजूर, सभी थाना-चौकी प्रभारी व जिला पुलिस कार्यालय के शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

 पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने परिचयात्मक बैठक के उपरांत जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आगामी चुनौतियों, यातायात व्यवस्था, भौगौलिक, राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों, सड़क दुर्घटनाओं, ब्लैक स्पोर्ट, अनसुलझे मामले, शिकायत निराकरण की स्थिति सहित विभिन्न जानकारियां पुलिस राजपत्रित अधिकारी व थाना-चौकी प्रभारियों से ली। उन्होंने प्रभारियों को कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने के हरसंभव प्रयास व उपाए कराए, इस दिशा में पुलिस के कार्य और प्रयास दिखनी चाहिए, सड़क दुर्घटनाएं कम इसके हर संभव प्रयास होनी चाहिए, मालवाहक वाहन में सवारी परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई की जाए, एनएच व अन्य मार्गो में ब्रेकडाउन ट्रक व अन्य भारी वाहन खड़ा न हो यह सुनिश्चित कराने ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों की बैठक ली जाए।

 उन्होंने कहा कि जिले में अवैध कार्यो पर पूर्णतः अंकुश लगाए, नागरिकों की सुरक्षा और पुलिस पर उनका भरोसा मजबूत बनाए रखने निष्पक्षता से कार्रवाई करें, पीड़ित, फरियादी की शिकायत को गंभीरतापूर्वक सुना जाए और फौरन कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुराने और अनसुलझे मामलों में गंभीरतापूर्वक विवेचना कर निकाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan