
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर स्थित ग्राम पंचायत परशुरामपुर मे एक कृषक के घर ओर धान का पैरा मे आग लगने से पैरा पूरी तरह खाक हो गया है
वहीं बड़ी मसक्क्त बात जिले के फायर ब्रिगेट की टीम ने घर को जलने से बचा लिया है, जिससे घर वाले गांव वाले सहित फायर ब्रिगेड के जवानों ने राहत की सांसे लीं,बताया जाता है
की आज अचानक घर के समीप रक्खें गए धान के पैरा मे आग लग गई, घर के समीप पैरा होने के कारण आग की लपट घर के कंडी म्यार सहित अन्य लकड़ियों मे भी तेज रफ्तार से फैलने लगी जिससे ग्रामीणों ने अपनी कुशलता दिखाते हुए बुझाने का प्रयास किया किन्तु आग की लपट के सामने टुल्लू पम्प की पानी रास नहीं आई इसी दौरान मिडिया के साथी जहिर खान ने सूरजपुर जिले के फायर ब्रिगेड को फोन कर घटना की जानकारी दी,
जिसपर तत्काल फायर ब्रिगेट की टीम पहुंच कर बड़ी मसक्क्त बाद आग को काबू कर लिया जिससे करिमूल्लाह पिता नूर खान का घर जलने से बच गया,
इस तरह फायर ब्रिगेट की टीम को घर के वालो और गांव के लोगों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है,




