
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर जनपद क्षेत्र परशुराम पुर के युवा सरपंच लाल कैश्वर सिंह के द्वारा
आज सर्व धर्म को संगठित करते हुए एकता के सूत्र मे बाँधने का संकल्प शिविर का आयोजन आयोजित किया गया,
विदित हो की आज परशुराम पुर के युवा सरपंच ने अपने पंचायत मे निवासरत एक दर्जन से अधिक जाति एवं समुदाय के लोगों को सामूहिक रूप से देव स्थल गांजा खूंटा मे
आज एक आवश्यक बैठक आयोजित करते हुए सभी को मालयार्पण करते हुए सम्मानित किया,
जिसमे प्रमुख रूप से गांव के पटेल बल्ली राम जी, गावटिया लतीफ खान, बैगा मोहन पोया, सहित लगभग सैकड़ो सर्व धर्म के ग्रामीणों एवं पचो को पुष्प गुच्छ भेंट किया,
सरपंच ने बताया की उनका उद्देश्य है की हम सब एक गांव के ही है यहां पर सब मिलजुलकर रहे
, कोई किसी से ईर्ष्या न करे, बल्कि सभी एक दूसरे की मददत करें, ऐसे विचार से ग्रामीणों ने एकजुटत्ता का परिचय देते हुए एक दूसरे को भी सम्मानित किया
जिससे एकता की परिकल्पना झलकना शुरू हो गया,, सरपंच ने समस्त पंद्रह जाति के लोगों को एकजुटता करने मे सफलता प्राप्त किया
वहीं इस सराहनीय पहल पर सरपंच के कर्तब्य के प्रति उदारता भी देखा गया,
वहीं आज के सर्व धर्म सम्मेलन मे कोतवार, नाई, धोबी, सुइन, जैसे महत्त्वपूर्ण कार्यों मे काम करने वालो को भी सम्मानीत किया तथा गांव से मिलने वाला सहयोग राशि को परिवर्तन करते हुए बढ़ाकर आगे किया
जिससे गांव के लोगों ने अपनी सहमति प्रदान किया,
इस सम्मेलन मे सरपंच लाल कैश्वर सिंह ने बड़ा फैशला लेते हुए गुड़ी कोतवार को मुनादि कार्य हेतु साइकल, टार्च, एवं मिनी माईक जैसे संसाधन उपलब्ध कराने की बात की जिसमे दो कोटवार एवं एक मुस्लिम समुदाय के मुव्जीज्म को यह सुविधा फ़रवरी माह मे प्रदान करने का वचन दिया है,
कार्यकर्म मे पटेल,, गौटीया, बैगा, सहित वरिष्ठ ग्रामीणों के अलावा सभी ने अपने अपने सुझाव दिए जिसे अमल करते हुए
Prshurआगे का कार्यकर्म करने व विकास को गति देने हेतु संकल्प सरपंच ने लिया,
कार्यकर्म के अंत मे सभी को मिस्ठान का वितरण किया गया,
इस अवसर पर गांव के समस्त जाति व समाज के मुखिया मौजूद रहे, l





