
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत परशुराम पुर सरपंच लाल कैश्वर सिंह द्वारा देव स्थल गांजा खुटा का कराया जीर्णोद्धार,
उल्लेखनीय है कई पीढ़ी दर पीढ़ी से गांव मे निवासरत गांव के लोगों द्वारा शिव जी की पूजा यहां करते आ रहे है
जहाँ पर आस पास का क्षेत्र सुरक्षित नहीं था जिसे फिनिसिंग तार व पोल के माध्यम से घेराव करा दिया गया है,
वहीं पीपल पेंड़ तथा अन्य बड़े पेड़ो का गोलाकार चबूतरा का भी निर्माण करा दिया है
तथा पूजा स्थल मे प्रवेश हेतु लोहे का एक बड़ा गेट भी स्थापित कराया गया है,
बेहतरीन सोन्दरीय करण होने से विभिन्न प्रकार के फूल औऱ पौधे लगाए गए जहाँ पर अब पहले के अपेक्षा काफी अच्छा औऱ बेहतर सा लगने लगा है
वहीं देव स्थल मे एक मंच एवं मरकरी लाइट की व्यवस्था किया गया है
जहाँ नियमित रूप से लोग पूजा अर्चना हेतु पहुंच रहे है, इस सराहनीय कार्य से गांव मे शिव भक्त सहित ग्रामीणों मे हर्ष का माहौल है
सभी सरपंच के इस कार्य की शराहना कर रहे है,
तथा सभी सरपंच के कार्यों से संतुष्ट नजर आ रहे हैं l





