
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
–दो वर्षो से खराब हुआ हैंड पम्प ग्रामीण पानी को तरसे, पंचायत नहीं कराता मरम्मत,
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर मुख्यालय से महज
दो किलोमीटर कि दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत पियूरी मे निवासरत महुआ पारा वासियों के लिए पीने के पानी के लिए विगत दो वर्षो से दूर दूर से पानी ढोकर गुजारा करना पड़ रहा है,
विदित हो कि पंचायत निधि पंद्रहवा वित्त योजना के अंतर्गत हैंड पम्प खोदाई कराया गया था, जो लगभग तीन महीने चलने और पानी निकलने के बाद से खराब हो गया जिसको आज तक पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा नहीं सुधार कराया गया जिससे आठ दस परिवार के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है, ग्रामीणों ने बताया कि खुदाई के समय मात्र तीन कैसिंग पाईप डाला गया था इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पानी सुख गया और कम खुदाई कर एक लाख रूपये कि लागत से नवीन हैंड पम्प खोदकर शासकीय राशि का दुरूपयोग किया गया है
ग्रामीणों ने जिला प्रसाशन से मांग करते हुए अविलम्ब पेय जल संकट से मुक्ति दिलाने कि गुहार लगाई है, तथा पियूरी महुआ पारा मे स्टीमेन्ट के विपरीत कार्य और खनन कि जांच कि मांग किया है l








