पिकप मे आधा दर्जन भैंसा लोड कर ले जाते पवनपुर घाट के नीचे पकड़ा –आरोपी फरार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आधी रात पिकअप में लोड कर ले जाए जा रहे पांच भैंसा व एक भैंस बरामद

पवनपुर बाजार घाट के पास पुलिस की कार्रवाई, चालक जंगल की ओर फरार; वाहन स्वामी व पशु तस्करों की तलाश जारी

रामानुजनगर—— रविवार की आधी रात प्रेमनगर मार्ग पर पवनपुर बाजार घाट के नीचे मुखबिर की सूचना पर रामानुजनगर पुलिस ने पशुओं को पिकअप वाहन में लोड कर ले जाते हुए कार्रवाई की।

पुलिस ने पिकअप क्रमांक एमपी 53 जेडजी 7218 को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन चालक पिकअप खड़ी कर रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की ओर फरार हो गया।

पुलिस द्वारा पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें पांच भैंसा और एक भैंस बरामद हुई।

वाहन के डाला को खोलने के दौरान एक भैंसा जंगल की ओर भाग गया।

रात का समय होने के कारण पुलिस को उसकीइसके बाद पुलिस ने पिकअप वाहन एवं बरामद पशुओं को ट्रैक्टर की मदद से थाने पहुंचाया।

पुलिस ग्राउंड में पशुओं के लिए चारा-पानी की समुचित व्यवस्था की गई है।

पुलिस के अनुसार मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध संबंधित पशु संरक्षण/पशु क्रूरता संबंधी कानूनों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस वाहन स्वामी तथा पशुओं के परिवहन से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है।पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं।

हालांकि, आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की पुष्टि विवेचना एवं जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति या समुदाय को केवल प्रारंभिक सूचना के आधार पर आरोपी नहीं माना जा सकता

पुलिस की कार्रवाई में बिसुन देव पैकरा, एसआई कृष्णा सिंह, मितेश मिश्रा, अजित सिंह, चन्द्रदेव मरावी एवं बिरन सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan