पिता की हत्या करने वाले हत्यारे पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। दिनांक 22/10/24 को ग्राम मरहट्टा के सरपंच पति सतपाल पैंकरा ने थाना प्रतापपुर पुलिस को मोबाईल से सूचना दिया कि गांव के अचम्भित कंवर की उसके लड़के धर्मदेव पैंकरा के द्वारा हत्या कर दिया है। सूचना पर थाना प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची जहां मृतक के भतीजा प्रार्थी पुरूषोत्तम पैंकरा ने बताया कि दिनांक 22/10/24 के दोपहर करीब 1.30 बजे चचेरा भाई धर्मदेव पैंकरा अपने घर के आंगन परछी में बने ईट मिट्टी के पिल्लर को गैैंता से तोड़ रहा था जिसे पिता अचम्भित तोड़ने से मना करने लगा इसी बात पर गुस्सा होकर धर्मदेव अपने हाथ में रखे लोहे का गैैंता से मारकर अपने पिता की हत्या कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 273/24 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम के मार्गदर्शन में थाना प्रतापपुर पुलिस ने मामले में दबिश देकर आरोपी धर्मदेव पैंकरा पिता अचम्भित उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खोंचापारा मरहट्टा, थाना प्रतापपुर को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गैंता जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एसआई संदीप सिंह, एएसआई हरिशंकर तिवारी, प्रधान आरक्षक रजनीश त्रिपाठी, राहुल गुप्ता, आनंद एक्का, आरक्षक शशिकांत मिश्रा, अपील चौधरी, इन्द्रजीत सिंह, अवधेश कुशवाहा, निरंजन एक्का व भिमेश आर्मो सक्रिय रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई