
सूरजपुर ब्यूरो
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदनी साहू द्वारा श्री संजय प्रताप सिंह ग्राम पंचायत कंदरई तहसील सूरजपुर जिला सूरजपुर छ.ग. के ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति आदेश पत्र प्रदाय किया गया।
गौरतलब है कि जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत पदस्थ पंचायत सचिव स्वर्गीय कल्याण साय सिंह का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण मृत्यु उपरांत उनके आश्रित पुत्र श्री संजय प्रताप सिंह को आज जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है।
उनकी ड्यूटी स्थल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सूरजपुर के अंतर्गत होगा।
Author: Aashiq khan
Post Views: 310




