पीएमश्री सेजेस रामानुजनगर व्याख्याता निकिता केशरी का आरआई ई भोपाल मे रास्ट्रीय परीक्षण के लिए चयन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो 

पीएमश्री सेजेस रामानुजनगर की व्याख्याता निकिता केशरी का आरआईई भोपाल में राष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए चयन

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर—— पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) रामानुजनगर, जिला सूरजपुर में पदस्थ वाणिज्य व्याख्याता निकिता केशरी का चयन क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (Regional Institute of Education—RIE), भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय आवासीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए हुआ है।

यह राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला 21 से 25 सितंबर 2026 तक आरआईई भोपाल में आयोजित की जाएगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षता एवं क्षमता का विकास करने के साथ उन्हें आधुनिक, प्रभावी एवं नवाचारी शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना है।

प्रशिक्षण के दौरान वाणिज्य विषय के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, आईसीटी आधारित शिक्षण, छात्र-केंद्रित शिक्षण, नवाचार, डिजिटल संसाधनों तथा आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

निकिता केशरी के चयन पर विद्यालय परिवार, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (SMDC) तथा जिला शिक्षा विभाग, सूरजपुर ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि प्रशिक्षण से प्राप्त नवीन ज्ञान, तकनीकी दक्षता एवं शिक्षण कौशल का लाभ विद्यालय के विद्यार्थियों को मिलेगा तथा विद्यालय में शिक्षण की गुणवत्ता और अधिक बेहतर होगी।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan