मधुमखखियों के हमले से वृद्ध व्यक्ति की ईलाज के दौरान अस्पताल मे हुई मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मधुमक्खियों के हमले में 68 वर्षीय वृद्ध की मौत, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

रामानुजनगर ——- ग्राम दवना में अंतिम संस्कार के लिए जा रहे ग्रामीणों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।

इस हमले में कई लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मारा, जबकि ग्राम दवना निवासी 68 वर्षीय ओगार साय पिता सोहन राम की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना 8 सितंबर की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में अचानक मधुमक्खियों का झुंड आ गया और लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने ओगार साय को शरीर के कई हिस्सों में डंक मार दिया।

कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर लेकर पहुंचे। बताया गया कि करीब दोपहर 12 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया।

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें घर ले जाने की सलाह दी गई।

हालांकि, शाम के समय अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई।

इसके बाद परिजन उन्हें दोबारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

ग्राम पंचायत दवना के सरपंच अमर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मधुमक्खियों के डंक मारने के बाद ओगार साय को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था।

शाम को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

वृद्ध की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं, अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan