पीएम आवास योजना को लेकर ग्राम सभा का किया जा रहा आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर । कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में विकासखण्ड भैयाथान के समस्त ग्राम पंचायतों में लगातार ग्राम सभा आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्राम पंचायत भंवराही, लक्ष्मीपुर, सावांरावां, कटिन्दा, धरमपुर, जुर सहित अन्य सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित किया गया। जिसमें आगामी दिनों में आवास से लाभान्वित होने वाले परिवारों की दो सूची स्थाई प्रतीक्षा सूची तथा आवास प्लस सूची जिसमें 5204 तथा 2150 परिवारों के पात्रता व अपात्रता का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2016-23 तक के 450 हितग्राही जिन्होंने राशि लेने के पश्चात् आवास पूर्ण अभी तक नहीं कराई है। उनके नामों का वाचन किया गया तथा 15 दिवस तक अंतिम समय उन्हें दिया गया। उसके पश्चात उनके आवासों को निरस्त करते हुए दी गई राशि की वसूली के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय भेज दी जाएगी। साथ ही आगामी किस्त जारी नहीं की जाएगी। उक्त सभी नामों को ग्राम पंचायत भवन सार्वजनिक स्थल पर चस्पा किया गया है। आगामी सूचियों में स्थाई रूप से पलायन परिवार व भूमिहीन परिवारों की लिस्ट तैयार करनी है और भूमिहीन को भूमि आबंटित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। साथ ही आवास की आगामी स्वीकृति में महिला मुखिया के नाम से होनी है, इसके लिए महिलाओं का अकाउंट नंबर, आधार कार्ड (केवाईसी सहित) अद्यतन कराया जाना अनिवार्य है। इस दौरान ब्लॉक समन्वयक अमित खैरवार, तकनीकी सहायक नवीन जायसवाल सहित सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक व ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित थे।

anil sahu
Author: anil sahu