पीएम सम्मान निधि के तहत 76894 किसानों के खाते में 14 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक  न्यूज

ब्यूरोचीफ सरगुजा अंबिकापुर

आशिक  खान

करोड़ से अधिक की राशि अंतरित

अम्बिकापुर 27 फरवरी 2023/प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना अंतर्गत 27 फरवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 13 वी किश्त की राशि का अंतरण किसानों के खातों में अंतरित की गई। उप संचालक कृषि श्री पीएस दीवान ने बताया कि इस बार जिले की 76 हजार 894 किसानों के खाते में 14 करोड़ 85 लाख रूपए अंतरित की गई। इस बार जिले के किसानों की संख्या पिछली बार से 68702 किसान अधिक है। पिछली 12 वी किश्त की राशि केवल 8 हजार 192 किसानों को प्राप्त हुई थी।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना अन्यर्गत जिले के अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के लिए केवायसी अपडेशन एवं आधार सीडिंग का कार्य घर-घर जाकर किया गया। इसके साथ ही केयवासी अपडेशन के लिए अभियान भी चलाये गए।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan