पुलिस प्रेक्षक ने किया स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

कोरिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा क्षेत्र 04 कोरबा के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक श्री राहुल देव सिंह ने रामानुज उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर  परिसर स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
श्री राहुल ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार के साथ स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री कक्ष,  कट्रोल रूम, मतगणना कक्ष, मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी केंद्र का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पुलिस बल की तैनाती एवं उनके ठहरने की व्यवस्था के संबंध मे जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान सहायक रिटनिंग ऑफिसर श्रीमती अंकिता सोम ,उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपिका नेताम ,उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती कविता ठाकुर सहित अन्य अधिकारी  उपस्थित थे।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया