पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2022-23 हेतु बैंक खाते का आधार सीडिंग कराना अनिवार्य

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर ब्यूरो 

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कॉलेज स्तर का पंजीयन, स्वीकृति एवं भुगतान विभागीय पोर्टल ीजजचरूध्ध्चवेजउंजतपब.ेबीवसंतेपचण्बहण्दपबण्पद के माध्यम से किया जा रहा है। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। जिसमें विद्यार्थियों का बैंक खाते का आधार से सीडिंग कराना है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में पोस्ट मैट्रिक भुगतान हेतु ऑनलाईन पोर्टल पर आधार सीडिंग हेतु 8 सितंबर की स्थिति लंबित पाए गए संबंधित विद्यार्थी तत्काल अपना व्यक्तिगत बैंक खाता को आधार सीडिंग कराकर शैक्षणिक संस्था को सूचित करें। आधार सीडिंग नहीं होने की दशा में छात्रवृत्ति भुगतान किया जाना संभव नहीं होगा।

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan