प्रतापपुर पुलिस ने चोरी का कार बरामद कर आरोपी को किया गिरिफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

थाना प्रतापपुर पुलिस ने चोरी की कार बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

सूरजपुर

थाना प्रतापपुर पुलिस ने कार चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई कार एवं अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं।

       प्रार्थी समीउल्लाह, निवासी ग्राम मानी ने थाना प्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 जून 2026 की रात्रि लगभग 9:00 बजे प्रतापपुर बाजार स्थित अपने मोटर साइकिल गैराज को बंद करने से पहले हुंडई i20 कार (क्रमांक CG09J-8413) की चाबी तलाश की, लेकिन चाबी नहीं मिलने पर कार को गैराज के बाहर खड़ा छोड़कर घर चले गए। अगले दिन सुबह लगभग 9:00 बजे दुकान पहुंचने पर देखा कि दुकान के सामने खड़ी कार गायब थी। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार चोरी कर ली गई थी। चोरी गई कार की अनुमानित कीमत लगभग ₹6 लाख बताई गई, जिस पर थाना प्रतापपुर में अपराध क्रमांक 182/2026 के तहत धारा 303(1) बीएनएस का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

        मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने चोर की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे। विवेचना के दौरान थाना प्रतापपुर पुलिस ने तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी महताब अंसारी पिता जलालुद्दीन उम्र 30 वर्ष, निवासी गोपालपुर, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर चोरी गई हुंडई i20 कार एवं प्रकरण से संबंधित अन्य सामग्री बरामद की गई।

मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को 01 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आगे की विवेचना थाना प्रतापपुर पुलिस द्वारा की जा रही है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan