प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी से किसान होंगे अब अधिक खुशहाल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज

ब्यूरोचीफ अंबिकापुर

आशिक  खान 

 

 

बढ़ी हुई मात्रा में धान बेचने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

 

       अंबिकापुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों को उनकी धान की उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में और कदम बढ़ाते हुए अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की है।

इस घोषणा से जिले के किसानों में खुशी की लहर है। अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम करेंया निवासी किसान श्री जयकरण राम ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि किसान मुख्यमंत्री ने किसानों से 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदने का फ़ैसला किया है।

इस फ़ैसले से अब बढ़ी हुई मात्रा में धान बेचने से हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समर्थन मूल्य में धान खरीदी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से राज्य के किसानों का हौसला बढ़ा है।

इसी तरह गोपति सिंह और श्री अरुणेन्द्र ने कहा कि सरकार द्वारा विगत 4 वर्षों में किसान हितैषी फैसलों लेकर खेती- किसानी में परिवर्तन लाया है।

खेती-किसानी में किसानों की रूचि बढ़ी है। खेती को नुकसान का व्यवसाय समझने वाले किसान अब फिर से खेती-किसानी की ओर लौटने लगे हैं।

       दरिमा तहसील के श्री श्यामसुन्दर, श्री बालमुकुन्द, श्री गोरथनाथ, श्री पवनसाय, श्री जूनसाय, श्री शिवमंगल, श्री सुखराम और श्री रमेश ने शासन की धान ख़रीदी योजना कि तारीफ़ करते हुए कहा कि सरकार ने किसान, मजदूर और महिलाओं का विशेष ध्यान रखा है।

भूपेश सरकार द्वारा किसानों से अब 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदी करने से दैनिक जीवन की आवश्यकता पूरी होने के साथ-साथ भविष्य के लिए राशि भी बचत होगी।          

        ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री द्वारा समर्थन मूल्य में अगले खरीफ सीजन से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी के फैसले से किसानों में काफी उत्साह और खुशी का महौल है।

पिछले वर्ष प्रति एकड़ 15 क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई थी। अतिरिक्त 5 क्विंटल धान की और खरीदी होने से इसका सीधा फायदा किसानों को मिलेl

Aashiq khan
Author: Aashiq khan