प्रशासन ने चलाया बुलडोजर अभियान अवैध अतिक्रमण करने वाले स्वयं हटाने लगे अपना सामान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू। अतिक्रमण करने वालों पर प्रशासन का बुलडोजर चल रहा हैइसी क्रम में बुधवार को नगर के तुरिया पारा में शासकीय भूमि पर बने तीन निमार्णाधीन मकान व एक मकान को सुबह तहसीलदार सहित पुलिस जवानों की मौजूदगी में जेसीबी से ढहा दिया गया
बताया जा रहा है कि इससे पहले अतिक्रमण कारियों को सूचना देकर स्वयं कब्जा हटाने प्रशासन ने कहा थाइसके बाद भी उनके द्वारा नहीं हटाया गया था। इसके बाद बुधवार को सुबह प्रशासनिक अमला तुरिया पारा पहुंचा और अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारंभ किया गया। प्रशासनिक अमले को देखकर अतिक्रमण कारी स्वयं अपना सामान हटाने लगे। जिला प्रशासन का कहना है कि शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया जा रहा है तथा अब यह लगातार जारी रहेगा, जहां से शिकायत आएगी, कार्रवाई की जाएगी। लगभग 19 लोगों को अतिर मण करने को लेकर नोटिस जारी किया गया है बावजूद उसके वह कब्जा खाली
नहीं कर रहे हैं। अब संयुक्त टीम द्वारा कब्जा हटाने की ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही हैवहीं प्रभावित परिवारों ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शहर में तमाम जगहों पर बड़ी संख्या में लोग अतिक्रमण किए हैं किंतु उन्हें नहीं हटाया जा रहा है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर