
CG आजतक न्यूज
प्रतिनिधि ओड़गी सूरजपुर
मोहन राजवाड़े
पिंजरे में कैद हुआ दो लोगो की जान लेने वाला बाघ,
सूरजपुर जिले के वंनांचल ओड़गी ब्लॉक में कल प्रातः उत्पात मचाने व दो लोगो की जान लेने वाले बाघ को आज वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया है।
आज सुबह से बाघ को पकडने के लिए वन विभाग के एक्सपर्ट की टीम कुमकी हाथी के साथ सक्रिय हुई और करीब घण्टे भर के मशक्कत के बाद उसे काबू कर लिया गया।
बाघ के काबू में आ जाने से न केवल जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है बल्कि आसपास के लोगो ने भी राहत महसूस करने लगे है।
खास कर कुदरगढ़ मेले में भी अब दहशत का माहौल खत्म हुआ है जिससे वहां अब स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई है
।श्रद्धालुओं व यात्रीयों का आना जाना सामान्य दिनों की तरह होने लगा है।
इस बाघ को काबू में करने के लिए वन विभाग के साथ समूचा जिला प्रशासन सक्रिय रहा।जिला प्रसासन कि तत्कालिक व्यवस्था और बाघ कों पकड़ने पर समुचा क्षेत्रवासियों ने प्रसासन का आभार व्यव्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित भी किया lρ






