
कोरिया नीरज साहू 12 दिसम्बर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस के लिए 28 लाख रूपये की राशि मंजूर दी है। तहसील पोड़ी बचरा के ग्राम अमका की अंजली की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस श्री पुन्नालाल, ग्राम बडे़साल्ही के अविनाश की संर्प काटने से मृत्यु होने के पर उनके वारिश लक्ष्मी प्रसाद, ग्राम कदमबहरा के आदित्य की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिश बलदेव सिंह, ग्राम टेडमा की ननकी बाई की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिश श्री घासीराय, ग्राम कदमबहरा के शिवांश की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिश सनिता, ग्राम बडे़ कलुआ की सुनीता की गाज मारने से मृत्यु होने पर उनके वारिश सुमित एवं तहसील पटना के ग्राम बुड़ार के रूबेन्द्र की पानी डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिश चन्द्रवती के लिए क्रमशः 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई हैैं।
Author: neeraj kumar sahu
जिला प्रतिनिधि कोरिया



