प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 08 लाख रूपये की राशि मंजूर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

कोरिया  कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस के लिए 08 लाख रूपये की राशि मंजूर दी है। तहसील बैकुंठपुर के ग्राम रोबो के रामलाल की पहाड़ से पत्थर गिरने (नैसर्गिक) विपत्ति के कारण मृत्यु होने पर उनके वारिस परमेश्वरी एवं तहसील पटना के रामकुमार साहू की तेज/अतिवर्षा होने के कारण दिवाल गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस आशा साहू के लिए क्रमशः 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई हैं।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया