
शासकीय प्राथमिक शाला त्रिपुरेश्वरपुर में न्योता भोज/कन्या भोज का आयोजन
बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने की सराहनीय पहल
शासकीय प्राथमिक शाला त्रिपुरेश्वरपुर, विकासखंड रामानुजनगर, जिला सूरजपुर में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से न्योता भोज/कन्या भोज का आयोजन किया कराया गया।
भोजन के पश्चात उपस्थित सभी बालिकाओं को कॉपी पेन,शीश पेन्शील कटर वितरण किया गया
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सम्मान, शिक्षा के महत्व तथा समाज में बेटियों के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बेटियों को समान अवसर प्रदान करने तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच श्री सुकुल राम,
साक्षर भारत के परियोजना अधिकारी श्री रविनाथ तिवारी, बीआरसीसी श्री विजय साहू,स्पेशल एजुकेटर सुश्री नीलम पटेल, श्रीमती सलोमी बखला, श्री दिनेश दुबे, श्री आकाश तिवारी, श्री नवीन कुमार, श्रीमती सुषमा साहू, श्रीमती फूलमती, श्रीमती बतूल बेगम सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज के सभी लोगों से बालिका शिक्षा को प्राथमिकता देने, बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई।




