प्राथमिक शाला मधौरा के बच्चों से कलेक्टर की खास मुलाकात ठंड से बचाव के लिए स्वेटर और मोजा पाकर खिल उठे मासूम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निरज साहू

कोरिया । जिले के दूरस्थ प्राथमिक शाला मधौरा में आज का दिन विद्यार्थियों के लिए खास रहा, जब जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने स्कूल पहुंचकर बच्चों से संवाद किया और उन्हें ठंड से बचाव के लिए जनसहयोग के माध्यम से स्वेटर, मफलर और मोजा भेंट किए।

दोपहर करीब 2 बजे, कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी स्कूल पहुंचीं और बच्चों के साथ समय बिताया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई और शौक के बारे में बातचीत की। कलेक्टर ने पहाड़े और कविताएं सुनाने के लिए कहा, जिस पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों के मासूम जवाबों और कविताओं को सुनकर कलेक्टर ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा, ’’वाह… शाबाश बेटा।’’

ठंड में भी गर्मजोशी से भरा माहौल

कड़कड़ाती ठंड के बीच कलेक्टर ने जनभागीदारी के तहत स्कूल के 43 बच्चों को स्वेटर, मफलर और मोजे वितरित किए। बच्चों ने इन उपहारों को पाकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जनपद सदस्य श्री रामप्रताप मरावी और जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता ने भी बच्चों को गरम कपड़े भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, अभिभावकों में संतोष

कलेक्टर ने बच्चों को ठंड से बचने के लिए खुद का ख्याल रखने की सलाह दी और उनकी पढ़ाई में रुचि लेने पर जोर दिया। कलेक्टर का यह मानवीय और प्रेरणादायक पहल देखकर शिक्षक और अभिभावक भी अभिभूत हुए।

विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कलेक्टर और प्रशासनिक टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल न केवल बच्चों को ठंड से बचाएगी, बल्कि उनके मनोबल को भी बढ़ाएगी। इस विशेष मुलाकात ने बच्चों के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया, जिससे यह दिन उनके लिए यादगार बन गया।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया