प्राथमिक शाला रामतीर्थ मे नवीन शिक्षक पदस्थ किये गए,

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकास खण्ड अंतर्गत गणेशपुर संकुल स्थित संचालित शासकीय प्राथमिक शाला रामतीर्थ मे एकल शिक्षिका के भरोसे 69 छात्रों की जिम्मेदारी बढ़ गई थीं,

तथा बच्चों को अध्यापन कार्य सहित अन्य कार्यों मे दिक्क़ते बढ़ गई थीं,

CG आजतक न्यूज़ ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था,

जिसमे शिक्षा अधिकारी श्री भारद्वावाज ने तत्काल संज्ञान मे लेते हुए एक शिक्षक को अटैच करते हुए पदस्थ किया है,

ज्ञात हो की प्राथमिक शाला रामतीर्थ मे पदस्थ शिक्षिका श्रीमती मधुलता सतपती सहायक शिक्षक प्राथ शाला रामतीर्थ प्रसूती अवकाश मे जाने के कारण श्री परमेश्वर सिंह कवर सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला बरबस पुर को प्राथमिक शाला रामतीर्थ मे अध्ययन अध्यापन कार्य हेतु तत्कालिक व्यवस्था के तहत एतद प्रसूती अवकाश अवधि तक के लिए आदेशित किया गया है,

प्राथमिक शाला मे एकल शिक्षक के स्थान मे नवीन शिक्षक के आदेश की जानकारी मिलते ही शिक्षिका एवं छात्रों सहित पालकों अभिभावको ने शिक्षा अधिकारी के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan