प्रेमनगर के गौरीपुर में सीसी सड़क निर्माण में अनियमितता –समय से पहले उखड़ा सड़क

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

प्रतिनिधि प्रेमनगर01

सुश्री नीतू

 

प्रेमनगर के गौरीपुर में सीसी सड़क निर्माण एक वर्ष नहीं टिकी, जांच की मांग 

 

 

गौरीपुर में सीसी सड़क निर्माण कार्य हुए एक साल नहीं हुआ और सड़क मार्ग जगह जगह से ध्वस्त हो चूका है,

विदित हो की प्रेमनगर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत गौरीपुर में 453.मीटर सीसी सड़क की स्वीकृति एकीकृत आदिवासी विकास प्राधिकरण परियोजना मद योजना के तहत वर्ष 2022.23 में किया गया था, निर्माण एजेंसी का दाईयित्व ग्राम पंचायत को सॉपा गया था,

उल्लेखनीय है की इस सीसी सड़क मार्ग गौरीपुर के नाहर सिंह के घर से चैन साय के घर तक बनाया गया, है,

सड़क मार्ग की पूर्ण होने की सुचना बोर्ड पर दो मार्च 2023. अंकित किया गया जिसकी प्रसासनिक स्वीकृति 13.75.लाख थी, किन्तु निर्माण एजेंसी ने नियम व स्टीमेन्ट के विपरीत कार्य कराते हुए सीसी सड़क का निर्माण तो करा दिया गया जिससे एक वर्ष से पहले सड़क मार्ग जर्जर हो चूका है लोगों को पैदल चलने में दिक्क़ते हो रही है,

ग्रामीणों की सुविधाएं और सुलभ रास्ता के लिए बनाया गया सड़क मार्ग पूरी तरह उखड़ गया है, बताया जाता है की निर्माण के समय एक दस के मटेरियल के अनुसार सड़क मार्ग बनाया,निर्माण के समय वाईबरेटर मशीन नहीं चलाया गया, पानी की तराई नहीं हुई इस वजह से सड़क मार्ग पूरी तरह उधड़ चूका है,

ज्ञात हो की शत प्रतिशत का मूल्यांकन भी इंजीनियर के द्वारा कमीशन लेकर कर दिया गया, वहीं एक वर्ष तक नहीं चला सीसी रोड निर्माण में इंजीनियर अनुपस्थित रहे जिससे मनमानी तरीके से निर्माण एजेंसी द्वारा प्राकलन के विपरीत कार्य करा दिया गया,

आलम यह है की चौदह लाख की सड़क में नोकिले गिट्टी के निकलने से पैदल चलने वालो के लिए मुसीबत साबित हो गया है,

ग्रामीणों ने जिला प्रसाशन से अविलम्ब मांग करते हुए उक्त सीसी सड़क निर्माण हुए हुई व्यापक पैमानी की गड़बडी की जांच सहित निर्माण एजेंसी एवं संबंधित इंजीनियर के विरूद्ध जांच व उचित कार्य वाही की मांग किया है l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan