
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने खुद रातभर जागकर कर 17नग मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने से बचा लिया। पुलिस की निष्क्रियता के चलते विधायक को लेना पड़ा यह निर्णय,
बीती रात उन्हें सूचना मिली कि ग्राम सुरता गांव से कुछ लोग मवेशी लेकर पैदल जंगल के रास्ते निकल रहे हैं।
मवेशियों को कोरिया जिले की सीमा से ट्रकों में भरकर बूचड़खाना up ले जाने की तस्करों की योजना थी।
विधायक केअथक प्रयास से तस्कर इसमें सफल नहीं हो सके
मवेशियों को छोड़कर भाग खड़े निकले
प्रेमनगर ।विधायक भूलन सिंह मरावी गौ सेवकों व ग्रामीणों के साथ आधी रात से ही मवेशी तस्करों की तलाश शुरू की और तड़के करीब 3:30 बजे की मध्य रात्रि प्रेमनगर ब्लॉक के कंचनपुर गांव के चौरी पहाड़ में 17 नग मवेशियों को तस्करों से छुड़ा लिया।
इन मवेशियों को ले जा रहे लोग जंगल की आड़ में भाग खड़े हुए।
बताते हैं कि छह-सात लोग इन भैस भैशो को हाकते लेकर जा रहे थे
और गेजी नदी पार कर कोरिया जिले की सीमा पर ट्रकों में भरकर इन मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने की योजना थी।
मवेशियों में 12 नग भैंस,और पांच नग भैंसा शामिल हैं ।विधायक की सक्रियता से छुड़ाए गए इन मवेशियों को भगवानपुर पंचायत को सौंप दिया गया है
और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।
विधायक भूलन सिंह मरावी गौसेवक भी हैं और गौ तस्करी रोकने सक्रिय रहते हैं ।
वे सरपंच रहते हुए भी मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने से पूर्व मे रोका था।
उनकी इस सक्रियता की लोग सराहना व तारीफ़ कर रहे वही बजरंग दल सहित गौ सेवकों ने विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया है तो मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने पुलिस के कार्यशैली पर उंगली उठाते हुए गौ तस्करो को संरक्षण देने का आरोप लगाया हैं,, कहा पुलिस के होते विधायक जी को मोर्चा संभालना पड़ रहा हैं यह निंदनीय है l





