
ग्रामीणों की मुस्तैदी से पकड़ी गई मवेशी तस्करी
प्रेमनगर में 25 मवेशी, जेसीबी-ट्रक समेत 5 वाहन बरामद, तस्कर फरार
सवाल: ग्रामीणों को मिली सूचना, पुलिस को क्यों नहीं
प्रेमनगर, सूरजपुर। लंबे समय से चल रही मवेशी तस्करी पर आखिरकार ग्रामीणों की सजगता भारी पड़ी।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बहरिया डांड-प्रेमनगर मार्ग पर जंगल में ग्रामीणों ने तस्करी का बड़ा रैकेट पकड़वाया।
वहीं दूसरी खेप पर भैसा लोड कर लें जा रहे ट्रक क्रमांक up 71t 9528.को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर नावा पारा कला स्थित गेजी नदी के तट पर लोड कर लें जाते हुए 15.नग भैसा को पकड़ कर जप्ती कर कार्यवाही किया जा रहा है
, यह कार्यवाही प्रेमनगर क्षेत्र मे पहली बार है की सफ्ताह मे दो बार भैसा लोड वाहन जप्त कर बड़ी कार्यवाही किया है, पुलिस थाना प्रभारी गुड्डू कुशवाहा ने बताया की वाहन औऱ मवेशी जप्त किया गया है, आरोपी अज्ञात है,
अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पशु अधिनियम के तहत कार्यवाही कर पुलिस आरोपियों की पतासाजी मे जुटा हुआ है
, कहा जल्द ही आरोपियों की गिरिफ्तारी की जायेगी, कार्यवाही मे थाना के समस्त स्टाप की सक्रिय भूमिका रही l
जानकारी के अनुसार बीती रात ग्रामीणों को सूचना मिली कि जंगल के रास्ते मवेशियों की तस्करी हो रही है।
सूचना मिलते ही ग्रामीण सक्रिय हुए और तस्करों के भागने के संभावित रास्ते पर गड्ढा खोदकर अवरुद्ध कर दिया।
तस्करों से सामना होने पर झूमाझटकी भी हुई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
मौके से पुलिस ने 25 मवेशी, 1 जेसीबी, 2 पिकअप, 1 ट्रक और 2 मोटरसाइकिल* जब्त किए हैं। सभी को थाने लाकर मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अब फरार तस्करों की तलाश कर रही है।
पुलिस पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से तस्करी चल रही है लेकिन तस्करों की पहुंच के कारण कार्रवाई नहीं हो पाती।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि ग्रामीणों को सूचना मिल जाती है लेकिन पुलिस को देर से क्यों मिलती है l



