प्रेमनगर बकालो के जंगल मे तेदूपत्ता तोड़ने वालो पर जंगली भालूओ ने जख्मी कर घायल किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा

 

बुधवार कि सुबह भालूओ ने तेंदुपत्ता तोड़ने गई एक महिला दो पुरुषो को हमला  जख्मी करते हुए घायल कर दिया है,,,

वन विभाग कि ततपरता से सभी घायलो को प्रेमनगर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया था,

प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला चिकित्सालय सूरजपुर रेफर कर दिया गया है,

विदित हो कि प्रेमनगर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत, वन विकास निगम के क्षेत्र ग्राम पंचायत बकालो मे तेंदुपत्ता तोड़ने गई सुखमनिया पति मस्तराम जाति गोड़ उम्र 52 वर्ष,, शिवाराम पिता बुधराम 45वर्ष जाती गोंड एवं अनुस राम पिता बुधराम 48वर्ष सभी निवासी ग्राम बकालो के बताए जा रहे है,

सूत्रों ने बताया कि सुबह जैसे ही जंगल मे पहुँचे ही थे उसी समय चार जंगली भालू एक साथ सामने आ गए जिसमे एक नर एक मादा सहित दो शावक भालू एक साथ हमला कर दिए जिससे एक महिला दो पुरुषो को गंभीर चोट आई है,,सभी घायलो को प्रेमनगर भर्ती कराया गया था, प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है,,

खबर लिखें जाने तक सभी घायल ग्रामीणों का ईलाज जिला चिकित्सालय मे जारी है,

तथा सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे है,

वन विभाग द्वारा अभी तक घायलो को किसी तरह कि सहयोग राशि कि सहायता नहीं दिया गया है,,, वहीं वन विकास निगम के जंगल मे हुई भालू हमले कि जानकारी के बाद भी वन निगम के कर्मचारी तक हाल चाल नहीं पूछ सके,, l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan