
CG आजतक न्यूज़
प्रतिनिधि प्रेमनगर सुश्रीं नीतू
विश्व आदिवसी सम्मेलन
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व आदिवासी दिवस के अवसरपर विशाल जन सभा एवं विधिक परम्परिक सांस्कृतिक कार्यकर्म आयोजित होंगी,
पढेंगे तो जानेंगें, जानेंगें तो मानेंगे, मानेंगे तो संघर्ष करेंगे, तभी सफलता प्राप्त करेंगे
विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2024 शुक्रवार।
प्रेमनगर में भव्य कार्यक्रम गणेश पंडाल मंच प्रेमनगर
विदित हो की कोयतुर सेवा समिति प्रेमनगर एवं सर्व आदिवासी समाज इकाई प्रेमनगर के तत्वधान मे आयोजित है
समस्त सगा, समाज, बंधुओं बहनों एवं सज्जनों से सादर अपील
आप सभी को न्योता, आमंत्रित करते हुए हर्ष हो रहा है कि प्रतिवर्ष की भाँती इस वर्ष भी सर्व आदिवासी समाज द्वारा 9 अगस्त 2024 शुक्रवार को बड़े धूमधाम, हर्षोल्लास, रैली झांकी, पारंपरिक वेश भूषा, गीत संगीत, नृत्यों के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाएंगे।
इस लिए आप सपरिवार तन, मन और धन से सहयोग प्रदान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये एवं आदिवासी एकता का परिचय दें।
एक तीर एक कमान, सर्व आदिवासी एक समान। जो आदिवासी होकर आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल नही हो सकता वो आदिवासी खून नही हो सकता
आदिवासी एकता जिंदाबाद,जय सेवा जय जोहार सभी सादर आमंत्रित है।
जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवी अधिकारी कर्मचारियों से विनम्र निवेदन है 9 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस मनाने के लिए सामान्य अवकाश घोषित है,
ताकि सभी धूम धाम से मना सकें आप सभी से निवेदन एक दिन आदिवासी समाज के लिए समय निकाल कर कार्यक्रम में जरूर शामिल होंवे
आप सभी लोग रैली करते हुए भारी संख्या में कार्य क्रम स्थल पहुँचे
कार्यक्रम स्थान– गणेश पंडाल मंच कस्तुरबा बालिका छात्रावास चौक के पास नगर पंचायत विकास खंड प्रेम नगर में।
सभी लोग पारंपरिक वेश भूषा मे एकत्र होने के लिए आग्रह किया गया है l
कार्यक्रम समय आमसभा 1 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया है l







