प्रेमनगर विधानसभा गोंडवाना प्रत्यासी केराम आज वोट माँगने पहुँचे भाजपा कार्यालय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गोंगपा प्रत्याशी वोट मांगने पहुंचे भाजपा कार्यालय।

मजाक में बोले कि भाजपा कांग्रेस ने योग्य प्रत्याशी को नकारा , गोंगपा को समर्थन दें।

गोंगपा बसपा महागठबंधन विधानसभा सभा प्रेमनगर के प्रत्याशी जयनाथ सिंह केराम आज ब्लाक मुख्यालय रामानुजनगर में डोर टू डोर मतदाताओं से वोट मांगने पहुंचे।

नगर भ्रमण के दौरान प्रत्याशी जयनाथ केराम अपने दल-बल सहित भाजपा कार्यालय पहुंच कर भाजपा पदाधिकारियों से गोंगपा के पक्ष में वोट देने अपील किया।

मजाक मजाक में कह दिया ये बात ।

     गोंगपा प्रत्याशी जयनाथ सिंह केराम ने भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा करते करते यह कह कर असमंजस में डाल दिया कि भाजपा ने योग्य प्रत्याशियों को अनदेखा किया है इसलिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को समर्थन देना चाहिए।

इस बात पहले तो सन्नाटा छा गया , वही दोनों दलों के पदाधिकारियों मुस्कुराते नजर आये।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan