प्रेमनगर विधानसभा चुनाव हेतु भाजयुमो के विवेक अग्रवाल को संयोजक की जिम्मेदारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू :-छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के द्वारा विधानसभा वार चुनाव संयोजक के रूप में आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से प्रदेश के पूरे 90 विधानसभाओं के लिए संयोजको की नियुक्ति की है।

गौरतलब है की सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विधानसभा हेतु संयोजक के रूप में सूरजपुर जिले से भाजयुमो के सक्रीय युवा नेता एवं युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक अग्रवाल की नियुक्ति हुई है जिसमें संपूर्ण प्रेमनगर विधानसभा की चुनावी रणनीति, प्रचार-प्रसार, रैली एवं सम्पूर्ण चुनावी गतिविधियों को और गति देने के लिए विधानसभा संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी युवा विवेक अग्रवाल को सौंपी गई है।

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद युवा विवेक अग्रवाल द्वारा संगठन को आस्वस्थ किया गया है की हर बुथ को युथ के साथ जोड़कर चुनाव में प्रेमनगर भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी के पक्ष में मतदान कराकर प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज होगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः स्थापित होगी। तो वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती सहित संगठन के सभी शीर्ष नेतृत्व के प्रति नियुक्ति हेतु धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर