प्रेमनगर विधायक गौ तस्करी की सुचना पर रात मे निकले,,

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रामानुजनगर:- क्षेत्र में लगातार हो रहे गौ तस्करी को लेकर प्रेमनगर विधानसभा के विधायक भुलन सिंह काफी सख्त नजर आए, देर रात 3 बजे खुद को मिले सूचना के आधार पर विधायक स्वयं छापा मारने के लिए पहुंचे हालाकि इस दौरान तस्कर पकड़ में तो नही आए लेकिन विधायक के द्वारा जिस प्रकार से इस अवैध कारोबार को लेकर सक्रियता दिखाई दी उससे गौ तस्करों में भय का माहौल बन गया है।
आप लोगो को बता दें रामानुजनगर थाना अंतर्गत कुछ गांवों में पशु तस्करी का कारोबार बहुत बड़े पैमाने पर किया जाता है।स्थानीय पुलिस के द्वारा अपनी पीठ थपथपाने के लिए साल में एक दो कार्यवाही कर दिया जाता है।लेकिन इसके बाद पुलिस कभी भी इस अवैध कारोबार को पूरी तरह बंद कराने की कोशिश नही करती है।बल्कि चौक चौराहों पर तो इस बात की चर्चा भी सामान्य तरीके से सुनने को आता है की पुलिस के कुछ जवानों की संलिप्तता भी इस कारोबार में है।रामानुजनगर क्षेत्र में इस अवैध कारोबार को स्वत:संज्ञान लेकर विधायक भुलन सिंह मरावी ने रात 3 बजे छापा मारा है।विधायक के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उन्हें रात में यह सूचना मिला की ग्राम राजापुर में 3 पिकप में भरकर मवेशियों को ले जाने की तैयारी किया जा रहा है।इसके बाद विधायक के द्वारा इसकी जानकारी रामानुजनगर थाना को दिया गया,बिना देरी किए विधायक भुलन सिंह खुद ही तस्कर वाली जगह पर पहुंच गए,हालाकि मौके पर पशु तस्कर तो नही मिले वो पहले ही मौके से गायब हो चुके थे बाद में पुलिस के लोग भी पहुंचे लेकिन जिस प्रकार से इस मामले में विधायक की सक्रियता दिखी उससे पशु तस्करों में दहशत का माहौल भी देखने को मिल रहा है।वहीं इस मामले में कई सवाल भी खड़े हो रहे है की आखिर इतना पुख्ता जानकारी मिलने के बाद अचानक से तस्कर गायब हो गए आखिर उन तक ये बात पहुंची कहा से।बहरहाल विधायक के इस कदम की जमकर सराहना यहां के लोगों के द्वारा किया जा रहा है लोग कह रहें है की ऐसा पहली बार हुवा है की यहां का कोई विधायक इस मामले में खुद छापा मारने गया हो लोगों को अब उम्मीद है की अब यहां इस अवैध कारोबार पर लगाम लग सकता है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan