प्रेमनगर विधायक ने संकुल पहुँचकर नव प्रवेशी छात्रों का उत्साह वर्धन किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

“संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव पटना में संपन्न”

 

क्षेत्र में शिक्षा का विकास मेरी पहली प्राथमिकता –भूलन सिंह मरावी।

 

रामानुजनगर:- संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन संकुल केंद्र पटना में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री भूलन सिंह मरावी एवम अध्यक्ष सरपंच श्रीमती विमला सिंह , विशिष्ट अतिथि संत कुमार साहू अध्यक्ष एसएमडीसी, मदन सारथी अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष एबीईओ मनोज साहू ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर,

पूजन अर्चन कर किया।

कक्षा पहली, कक्षा छठवीं, और कक्षा 9 वी के नवप्रवेशी छात्रों को मिष्ठान खिलाकर, तिलक लगाकर, माला पहनकर अतिथियों ने स्वागत किया तथा निशुल्क गणेश और पाठयपुस्तक प्रदान किया।

हाई स्कूल पटना के तीन छात्रों को वर्ष 2024 के दसवीं बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ अंक लाने पर मेडल से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जी ने कहा क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है।

हमारी सरकार इस क्षेत्र में बहुत गंभीर है।

उन्होंने कहा कि आप सभी छात्र खूब लगन और मेहनत से पढ़ाई कर अच्छा मुकाम हासिल करें तभी आप अपने परिवार, ग्राम ,समाज क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

प्रधानमंत्री जी के आह्वान “एक पेड़ मां के नाम” के अनुरूप विधायक जी ने हाई स्कूल पटना में पौधारोपण किया तथा 300 पौधे ग्रामीणों को वितरित किया।

पौधों की देखभाल करने के लिए आग्रह भी किया। पूर्व सरपंच जगदीश सिंह, भाजपा युवा नेता रामसिंह, महादेव सिंह, नारायण सिंह,संकुल प्राचार्य भगवान राम ठाकुर, संकुल समन्यव्यक रामबिलास कुशवाहा, शिक्षको में जगरसाय सिंह, नरेंद्र ठाकुर, विश्वनाथ सिंह, रुक्मणि सिंह,राजकुमार ठाकुर, विजय सिदार, पन्मेश्वर सिंह, प्रशांत गहिरे समेत अनेक पालक, ग्रामीण एवम शाला विकास समिति के सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विकास गौतम एवम आभार प्रदर्शन सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी रामानुजनगर मनोज कुमार साहू ने किया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan