प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 25 मई को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

अम्बिकापुर

रोजगार उप संचालक ने बताया है कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर द्वारा 25 मई 2023 दिन गुरूवार प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक छत्तीसगढ़ का पहरेदार साप्ताहिक अखबार एवं कैरियर पांईट अम्बिकापुर सेंटर के श्री राजेन्द्र कुमार जैन एवं श्री सुधीर कुमार शर्मा उपस्थित रहेंगे। जिसके अन्तर्गत ब्यूरो प्रमुख-1 पद, कम्प्युटर ऑपरेटर-5 पद, रिर्पोटर-20 पद एवं काउंसलर या सर्वेयर- 10 पदों के लिए भर्ती किया जाना है।

ऐसे आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता 10 वीं से लेकर स्नातक उत्तीर्ण हो। इस पद हेतु आवेदन कर सकते है। वेतनमान 10 हजार से 15 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।

प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधाप्रदाता के रूप में होगी।

जिले के इच्छुक ऐसे समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते है

वे अपने साथ बायो डाटा एवं शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, पासपोर्ट साईज की 2 फोटो, आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड, रोजगार पंजीयन क्रमांक एवं पूर्ण पता के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुर अम्बिकापुर में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई