बसदेई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराना-रेडिमेड दुकान चोरी कांड में 2 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

*किराना व रेडिमेट दुकान से नगदी, सोने के जेवर सहित 93 हजार रूपये की चोरी मामले में चौकी बसदेई पुलिस ने 2 चोरों को किया गिरफ्तार।*

*मामले में संगठित अपराध की जोड़ी गई धारा, आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में हो चुके है चालान।*

सूरजपुर। दिनांक 12.03.2026 को ग्राम सोनपुर निवासी सदीक मोहम्मद ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका सोनपुर मेन रोड़ में किराना एवं रेडिमेट कपड़ा दुकान है। दिनांक 11.04.2026 को रात्रि में दुकान बंद कर घर चला गया, दिनांक 12.03.2026 की सुबह दुकान खोलकर देखा तो दुकान के पीछे तरफ का दरवाजा खुला था और पीछे का हार्डवेस्टर सीट उखड़ा और सामान बिखरा हुआ था, वहां लगे सीसीटीव्ही का डीव्हीआर नहीं था, दुकान का सामान गुटखा-सिगरेट, बैंक एटीएम, क्रेडिट कार्ड, पेन, आधार कार्ड, गल्ला में रखा नगदी 6 हजार रूपये, 2 सोने के कंगन को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 238/26 धारा 305(क), 331(4), 111, 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने चोरी का जल्द खुलासा कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। चौकी बसदेई पुलिस ने मामले की विवेचना कर चोर की पतासाजी करने में लगी थी इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम शिवप्रसादनगर के राहुल व मानसाय दोनों रात्रि में घुम रहे थे दोनों पूर्व में हदीस के दुकान में चोरी किए थे जिसके बाद दोनों संदेहियों को पकड़ा गया। पूछताछ पर दोनों ने किराना एवं रेडिमेट दुकान में चोरी करना स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर सीसीटीव्ही का डीव्हीआर 1 नग, नगदी 11140 रूपये, जीन्स पेंट 11 नग, शर्ट 13 नग, लोअर 3, सेरवानी 1 सेट, कोट 1 नग, गुटखा, सिगरेट, एटीएम व क्रेडिट कार्ड, पेन-आधार कार्ड, सोने का कंगन 2 नग कुल कीमत 93 हजार रूपये जप्त किया गया। आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में चालान हो चुके है। मामले में संगठित अपराध घटित करने से प्रकरण में धारा 111 बीएनएस जोड़ते हुए आरोपी राहुल सोनवानी पिता माधव राम सोनवानी उम्र 19 वर्ष ग्र्र्राम शिवप्रसादनगर व मानसाय खरसनिहां पिता गोलन राम खरसनिहां उम्र 29 वर्ष सा. शिवप्रसादनगर चौकी बसदेई को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही सीएसपी सूरजपुर बेनार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह, आरक्षक देवदत्त दुबे, महेन्द्र प्रताप सिंह, अभय तिवारी, निलेश जायसवाल, राकेश सिंह, आदित्य यादव, अशोक सिंह, अनिल विश्वकर्मा व अशोक केंवट सक्रिय रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई