सूरजपुर में एनएसयूआई स्थापना दिवस पर भव्य छात्र सम्मेलन एवं कौशल प्रतियोगिता का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला एनएसयूआई सूरजपुर द्वारा ऑडोटोरियम भवन (बायपास रोड) में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर सरगुजा युवराज एवं रेड क्रॉस सोसायटी के सभापति आदित्येश्वर शरण सिंह देव,एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया एनएसयूआई द्वारा “छात्र सम्मेलन” के साथ-साथ जिला स्तरीय “छात्र कौशल प्रतियोगिता” के समापन समारोह का आयोजन विशेष रूप से किया गया जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली कार्यक्रम में पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े,जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े,किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश सिंह देव,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह,पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा,शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया,नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मरावी,प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अनुपम फिलिप,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर,प्रदीप राजवाड़े,लवकेश गुर्जर,जितेंद्र दुबे,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेन्द्र यादव,असंगठित कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज गुप्ता,शिवभजन मरावी,जाकेश राजवाड़े,मंडल अध्यक्ष विष्णु कसेरा,सरगुजा एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल,मनेन्द्रगण जिलाध्यक्ष कासिम अंसारी,जनपद सदस्य भावना सिंह नेताम,वीरेन्द्र बंसल,लक्ष्मण राजवाड़े,सरपंच विमला सिंह मरावी,अंशुल गोयल,बंटी सिंह,सरगुजा विश्वविधालय अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता के उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया गया कार्यक्रम का आयोजन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू द्वारा किया गया गया कार्यक्रम की शुरुआत एनएसयूआई का ध्वजारोहण से प्रारंभ किया गया इसके पश्चात छात्र कौशल प्रतियोगिता के तहत चित्रकारी,निबंध,भाषण,वाद विवाद एवं क्विज जैसे प्रतियोगिताओं में पूरे जिले के तमाम महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्रो ने प्रतियोगिता में भाग लिया प्रतियोगिता में पूरे जिले से 400 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कर भाग लिया अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास,नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं,बल्कि व्यावहारिक कौशल भी सफलता की कुंजी है।

जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया “छात्र कौशल प्रतियोगिता” के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा,रचनात्मकता और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ जिससे उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास हुआ समापन अवसर पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस दौरान छात्रों के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित तरीके से किया गया और अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों,प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायक रहा बल्कि जिले में शिक्षा एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में भी देखा जा रहा है।

इस दौरान युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अविनाश यादव,शरद सिंह,सरगुजा संगठन महामंत्री अंकित जायसवाल,ऋषभ जायसवाल,मुस्तफा खान,डिकेश यादव,हिमांशु सिंह,अफरोज अंसारी,बाबू दुबे,एनएसयूआई के कोनेन अंसारी,राजेश साहू,शाहरुख खान,रुद्र प्रताप सिंह,शिवम साहू,आकाश सिंह,लिवनेश सिंह,अखिलेश ठाकुर,नितेश साहू,मनोज सिंह,शशिकला मरावी,सीमा मानिकपुरी,यशवंत सिंह,अतुल पाटिल,धर्मेन्द्र साहू,यश दास,पीयूष कुशवाहा,विनय चौधरी,रिजवान अंसारी,सुमंत राजवाड़े,मो. सरफराज,मणिशंकर पाण्डेय,चंद्रसेन सिंह,गोल्डी खान,शिवम यादव,मौसिम खान,विनय सोनवानी,अमित पैकरा,विनोद सिंह,सिकन्दर अली,कमलेश सिंह,सौरभ चौधरी,ललित सिंह एवं बड़ी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित थे।

 

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई