

अनिल साहू
सूरजपुर/बिश्रामपुर-* क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह का एस एच वी आर कार्यक्रम अंतर्गत राज्य कार्यालय के आदेशानुसार बलरामपुर जिला मिशन समन्वयक चंद्रभूषण गुप्ता द्वारा फाइव स्टार रेटिंग हेतु आंकलन तथा मूल्यांकन किया गया। इस दौरान आपके साथ सहायक परियोजना समन्वयक आनंद गुप्ता तथा सुरविंद गुर्जर एवं शैक्षिक समन्वयक विजेंद्र लाल जायसवाल उपस्थित रहे। विदित हो कि जिले से कुल आठ विद्यालय का चयन फाइव स्टार रेटिंग में किया गया है, जिसमें एक विद्यालय क्षेत्र का प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह है। निरीक्षण में पहुंचे अतिथियों का स्वागत संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी के नेतृत्व में बाल कैबिनेट के प्रधानमंत्री निशु राजवाड़े तथा उप प्रधानमंत्री अभिषेक विश्वकर्मा द्वारा किया गया। चंद्रभूषण गुप्ता द्वारा अपने उद्बोधन में संस्था की उपलब्धियां को अन्य संस्थाओं हेतु अनुकरणीय बताते हुए भविष्य में अपने जिले से भी शिक्षकों के दल को शैक्षिक भ्रमण के तहत संस्था में भेजने की इच्छा जाहिर की गई तथा शत-प्रतिशत उपस्थित बच्चों को विद्यालय में बताई गई चीजों को अनुसरण करने तथा अध्ययन-अध्यापन से सदैव जुड़े रहने हेतु प्रेरित किया गया।

आप लोगों के द्वारा स्वच्छ विद्यालय के समस्त कंपोनेंट को देखा गया एवं बच्चों संग मध्याह्न भोजन का स्वाद चखा गया। कार्यक्रम का समापन अतिथियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत अर्जुन पौधे का रोपण के साथ किया गया। इस दौरान संस्था के शिक्षक रिजवान अंसारी, श्रीमती एम. टोप्पो, पूनम गुप्ता, मध्याह्न भोजन सहायिका श्रीमती सुमित्रा राजवाड़े तथा नान दइया सहित बाल कैबिनेट मंत्री दीपक, करण विश्वकर्मा, विवेक, डिकेश, रूपा सिंह, पायल राजवाड़े, वर्षा राजवाड़े, साधना राजवाड़े, नेहा सिंह, शिवम विश्वकर्मा, आदित्य देवांगन, धनेश्वर सारथी, कुश देवांगन, उमेश सिंह, यूथ एवं इको क्लब से निर्जला सिंह अध्यक्ष, मिनाक्षी राजवाड़े, साधना विश्वकर्मा, रेशमी राजवाड़े, जयप्रकाश राजवाड़े तथा राजा सारथी सक्रिय रहे।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर






