बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह में डाबर कंपनी के विभिन्न उत्पाद निःशुल्क वितरित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर/बिश्रामपुर। क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह को डाबर प्राइवेट इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से युवा साथी फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. रजनीश गर्ग द्वारा डाबर कंपनी के विभिन्न उत्पाद उपलब्ध कराए गए। माध्यमिक शाला रुनियाडीह के प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में पड़ रही गर्मी को देखते हुए बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने व डिहाइड्रेशन से बचाने तथा उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से माध्यमिक शाला रुनियाडीह में अध्यनरत समस्त 72 बच्चों सहित माध्यमिक शाला रामनगर में अध्यनरत 116 बच्चों के लिए डाबर के सी एस आर मद से ब्रश, डाबर लाल दंत मंजन 200 ग्राम पेस्ट, आम का जूस, एक किलो ग्लूकोज, स्नान करने का साबुन, नारियल तेल, नारियल पानी, शहद, सरसों का तेल तथा विद्यालयीन स्वच्छता खातिर हार्पिक, हैंडवॉश, रूम फ्रेशनर, मच्छरों से बचाव खातिर इलेक्ट्रिक ऑडोमास निःशुल्क प्रदान किया गया। विदित हो कि बस्तामुक्त विद्यालय के प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी की मांग पर रामनगर माध्यमिक शाला को भी सामग्री उपलब्ध कराए गए हैं। रुनियाडीह ग्राम सरपंच श्रीमती सुमित्रा सिंह द्वारा रजनीश गर्ग के कार्य की प्रशंसा करते हुए अनुकरणीय बताया। इस दौरान रामनगर माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक राम चरण सिंह, रिजवान अंसारी, श्रीमती एम. टोप्पो, पूनम गुप्ता सहित मध्याह्न भोजन पकाने वाली सहायिका श्रीमती सुमित्रा राजवाड़े तथा नान दईया उपस्थित रहे। डाबर के विभिन्न उत्पाद मिलने से बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। उपस्थित पालकों को भी आम जूस तथा ग्लूकोज वितरण किया गया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई