बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर/बिश्रामपुर- क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में युवा साथी फाउंडेशन के संचालक डॉ. रजनीश गर्ग एवं सक्रिय सदस्य श्रीमती अनीता गर्ग, विजय साहू, श्रीमती एनवति राजवाड़े अध्यक्ष एसएमसी, श्रीमती गुड्डी बाई विश्वकर्मा उपाध्यक्ष एसएमसी की उपस्थिति में हाथ धुलाई का प्रदर्शन गत दिनों किया गया। उपस्थित बच्चों से भी हाथ धुलाई के विभिन्न चरणों को कराया गया। संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि बच्चों को स्वच्छता अपनाने, लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, प्रतिदिन नहाने, दांतों की सफाई हेतु ब्रश करने, खाना खाने से पूर्व तथा शौच से आने के बाद अच्छे तरीके से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया गया।

डॉ. रजनीश गर्ग द्वारा हाथ धुलाई के सभी चरण व्यवस्थित करके बताया गया। आपने अपने उद्बोधन में बताया कि लगभग 80% रोग हाथों को अच्छे तरीके से ना धोने एवं भोजन करने के कारण होता है, अगर हम अच्छे तरीके से हाथों को धोएं, अपने शरीर को साफ व स्वच्छ रखें तो हम ना केवल बीमार होने से बचेंगे अपितु बीमारी में होने वाले अनावश्यक खर्चे से भी बच सकेंगे। संस्था के सभी 73 बच्चों के लिए युवा साथी फाउंडेशन द्वारा डाबर कंपनी के सीएसआर मद से तेल, साबुन, ब्रश एवं टूथपेस्ट निःशुल्क उपलब्ध कराया गया है, जिसका उपयोग बच्चे विद्यालय छुट्टी से पूर्व ब्रश कर दांतों की सफाई करते हैं। संस्था की प्रधानमंत्री निशु राजवाड़े ने स्कूल छुट्टी से पूर्व दांतों की सफाई को स्वच्छता अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हम लोग घर पर मुखारी करते हैं, विद्यालय में ब्रश से दांत सफाई करने का अलग ही आनंद है। इस दौरान संस्था के शिक्षक रिजवान अंसारी, श्रीमती एम. टोप्पो, श्रीमती पूनम गुप्ता, मध्याह्न भोजन सहायिका सुमित्रा राजवाड़े, नान दईया तथा सभी बच्चे उपस्थित रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *