बाघ कि हमले से एक मौत दो घायल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज

  प्रतिनिधि ओढ़गी सूरजपुर

मोहन  राजवाड़े 

ओड़गी ब्लाक के ग्राम कालामांजन में बाघ के हमले से एक ग्रामीण की मौत दो जख्मी।

क्षेत्र मे दहशत का माहौल।

 

 

सूरजपुर जिले के दुरांचल  वनाचल

ओड़गी ब्लाक के ग्राम कालामांजन में बाघ के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है जबकि दो लोग बुरी तरह जख्मी बताये जा रहे हैl

जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना सोमवार की सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है।कुदरगढ़ के नजदीक हुई इस घटना से कुदरगढ़ में भी दहशत की स्थिति बना  हुआ  है l

बताया गया है कि सोमवार की सुबह कालामांजन के समय लाल 32 पिता रूप साय

,कैलाश सिंह पिता बाल साय 35,

राय सिंह पिता रुज बिहारी 30

सुबह जंगल की ओर लकड़ी लेने जा रहे तभी अचानक बाघ ने हमला कर दिया l

जिससे समयलाल कि घटना  स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग जख्मी हो गए है।

वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में तेंदुए के आहट की खबरे है वैसे में यह साफ नही है कि हमला बाघ ने किया या तेंदुए ने,लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है l

खास कर चैत्र नवरात्र कुदरगढ़ मेले में जहाँ लोगो का भारी जमावड़ा रहता है।जहाँ लाखों  कि तदाद  मे श्रद्धांलुओं का आना  जाना  होता है लिस घटना  के बाद  से  जिला प्रसाशन के लिए भी चिंता का सबब बन गया है।चूंकि कुदरगढ़ महोत्सव भी शुरू है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan