बाघ के प्रांण घातक हमले से दो कि मौत हुई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज

प्रतिनिधि ओड़गी सूरजपुर

मोहन राजवाड़े 

 

 

बाघ के हमले से दो की मौत बागेश्वरी धाम  से महज तीन किलोमीटर कि दुरी पर स्तिथ कालामाजन 

 

बाघ भी घटनास्थल के कुछ  ही दुरी पर घायल अवस्था में पड़ा है  वन अमला सक्रिय 

 

ओड़गी ।सूरजपुर 

सूरजपुर जिले के वन परिक्षेत्र कुदरगढ़ ओडगी मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत कालामांजन में बाघ के हमले से एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो था, घायल  अवस्था मे उपचार  के दौरान  एक  ग्रामीण का भी मेडिकल कालेज अंबिकापुर में मृत्यु हो गया हैl  एक ग्रामीण कों गंभीर हालत मे उपचार चल रहा है घटना सुबह करीब 6:00 बजे की बताई जा रही है कुदरगढ़ के नजदीक हुई इस घटना से ग्रामीण सहमे हुए हैंl

बताया जा रहा है कि कालामांजन के समय लाल पिता रुप साय 32 वर्ष ,कैलाश सिंह पिता बाल साय 35 वर्ष, राय सिंह पिता रूज बिहारी 30 वर्ष सुबह जंगल की ओर जलाऊ लकड़ी लेने जा रहे थे तभी अचानक बाघ ने हमला कर दिया था जिससे समय लाल की मौके पर ही मौत हो गई थी l वहीं घायलो कों प्राथमिक उपचार उपरांत रेफर किया गया था

, जहां पर दुसरे व्यक्ति का भी मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में मृत्यु हो गया ।

इस कि जानकारी जैसे ही वन विभाग को लगी

वन विभाग एवं ग्रामीणों के द्वारा जंगल में सर्चिंग किया गया तो यह पुष्टि हुआ  कि बाघ घायल अवस्था में  जंगल मे ही पड़ा हुआ है इसकी जानकारी जैसे ही आला अधिकारियों को लगा तत्काल मौके पर वन विभाग के समस्त अधिकारी मौके पर पहुंचेl

रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंचकर जंगल को अपने कब्जे में लिया एवं ग्रामीणों को वहां से जाने का अपील किया गया l

तीन दिवसीय कुदरगढ़ में महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा था जिसे तत्काल स्थगित कर दिया गया है और पूरे रोड को सील कर दी गई है सिर्फ जरूरत लोगों को ही आने जाने को कहां जा रहा है 

मौके पर पहुंचे कलेक्टर एसपी 

जैसे ही इसकी जानकारी कलेक्टर इफ्फत आरा एवं पुलिस अधिक्षक कों लगी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी जानकारी लेते हुए बताया गया है कि रेस्क्यू टीम पहुंच रही है जल्दी यह पुष्टि हो जाएगा बाघ घायल अवस्था में है या आराम फरमा रहा है विभागीय अधिकारी रेसकियू के लिए  सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैँ l तथा ग्रामीणों कों भी सतर्क रहने कि हिदायत  दिया जा रहा है l

 

घटना  कों गंभीरता  से लेते हुए विकासखंड  के शिक्षा अधिकारी  ने मानवता  का परिचय  देते हुए समस्त विद्यालय कों स्तिथि समान्य होते तक छुट्टी  के निर्देश जारी  कर दिए  जिससे परिजनों  ने राहत  कि सांस ली l

 

 

 

 

मौके पर पहुंचे  विधायक  व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े

 

बाघ  हमले कि जानकारी क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े को  लगते ही  घटना स्थल पर पहुंचकर यथास्थिति के बारे में उच्च अधिकारियों से चर्चा कर वस्तु स्तिथि का जायजा  लिया था विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए जल्द से जल्द बाघ को  रेसकियू करने कहा 

 

कलेक्टर ने किया आज कुदरगढ़ महोत्सव को स्थगित

 

कलामाजन में बाघ हमले को देखते हुए कलेक्टर इफ्फत आरा ने कुदरगढ़ में चल रहे तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव को आज स्थगित कर दिया है।बताया जाता है कुदरगढ़ जंगली मार्ग से तीन किमी दूरी पर स्थित है।

जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुँचते।जिसको ध्यान में रखते हुए कुदरगढ़ महोत्सव को स्थगित कर दिया  गया है l

 

 

ड्रोन कैमरे से की जा रही जंगल के अंदर निगरानी

 

अम्बिकापुर से पहुची रेस्क्यू टीम डोन कैमरे से बाघ की निगरानी जंगल के अंदर कर रही है।

इस दौरान मुख्य वन संरक्षक सरगुजा नावेद सुजाउदिन ,वाइल्डलाइफ सीएफ के आर बढई,निगम के डीएम आर आर पैकरा , डीएफओ संजय यादव, एसडीओ,रेंजर सहित पुलिस विभाग के एसडीओपी राजेश जोशी,एसडीएम सागर सिंह,थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी सहित वन विभाग व पुलिस टीम के अधिकारी ,कर्मचारी काफी संख्या में मौके पर मौजूद रहे।

वहीं इस हमले में बाघ भी घायल अवस्था में पड़ा हुआ है जिसको रेस्क्यू करने के लिए बिलासपुर से टीम मौके पर पहुंच चुकी  है l बाघ  कि रेसकियू मे कितना समय लगेगा अब रेसकियू  करने के उपरांत पता चल  पायेगा l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan