
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरोचीफ सरगुजा अंबिकापुर
आशिक खान

भारत रत्न बाबा साहब डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी के जयंती के अवसर पर हजारों के संख्या में लोग उपस्थित रहें,
बिलासपुर शहर के वार्ड क्रमांक 41, विवेकानंद नगर,तोरवा, बिलासपुर में इस वर्ष भारतीय संविधान निर्माता, भारत रत्न परम पूज्य बाबा साहब डाॅ भीम राव अम्बेडकर जी के जयंती के अवसर पर प्रथम बार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री देवकुमार कनेरी जी (अधिवक्ता हाईकोर्ट, बिलासपुर छत्तीसगढ़ ) अध्यक्षता श्री नंदकिशोर डहरिया (अध्यक्ष सूर्यवंशी समाज बिलासपुर परीक्षेत्र) विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री त्रिलोकी नाथ खरे, अध्यक्ष सूर्यवंशी समाज, शहर इकाई बिलासपुर, श्री मोतीलाल गंगवानी (वार्ड पार्षद), श्री तजम्मुल हक (पूर्व पार्षद), श्री बी. आर. सूर्यवंशी, (व्याख्याता), श्री आर. एल. सरोवर, (एच.एम. भरारी), श्रीप्रकाश सूर्या (अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा) श्री बी.पी. सूर्यवंशी (पूर्व प्राचार्य), श्री पिरित राम, श्री राजू सूर्यवंशी (कलेक्ट्रेट जिला नाजिर, बिलासपुर) श्री वेद प्रसाद, श्री कृष्णा खरे, श्री मनीराम, लखन सूर्यवंशी, श्री कमल सूर्यवंशी,श्री कृष्ण कुमार तामकनंद, श्री राम किशुन, श्री भागीरथी के गरमामयी उपस्तिथि मे आयोजित किया गया गया l
कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज कुमार गढ़ेवाल एवं श्री राकेश राजगीर द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा बाबा साहब डाक्टर भीम राव अम्बेडकर जी के जीवन संघर्ष एवं उनके द्वारा किए गए महान कृति को विस्तार से चर्चा कर विस्तार से बताया,
विशिष्ट अतिथि गण भी अपनी विचार रखे। इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चों द्वारा अनेकों प्रकार के नृत्य व कविताओं की प्रस्तुतियां पेश किया गया।
आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले मोहल्ले वासियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
रात्रि के 10:00 बजे तक लोग उत्साह के साथ कार्यक्रम में बैठे रहे।
मुख्य अतिथि श्री देवकुमार कनेरी के विचारों को लोग काफी गम्भीरता से सुनते रहेl



